Aligarh News: मनचलों पर मिशन शक्ति का शिकंजा, एंटी रोमियो टीमों ने बढ़ाई महिलाओं की सुरक्षा निगरानी

Aligarh News: Aligarh News: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटी रोमियो टीमें बाजार, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ा रही हैं। महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 7 Aug 2026 12:49 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद में गठित एंटी रोमियो टीमों और मिशन शक्ति टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा बाजारों, कोचिंग सेंटरों, पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है।

खासतौर पर मनचलों और शोहदों द्वारा छेड़छाड़ तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टीमों को सक्रिय रखा गया है।मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। पुलिस द्वारा महिलाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और महिला हेल्पलाइन 181 के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम का सतर्कतापूर्ण उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों और महिला सुरक्षा विशेष दलों को भी सक्रिय किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा गांवों में जन चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया जा रहा है।

बस स्टैंड, बाजार, गांव, कस्बों, स्कूल-कॉलेज और अन्य सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस का प्रयास है। कि महिलाएं और बालिकाएं किसी भी समस्या को लेकर खुलकर सामने आएं और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस की सहायता प्राप्त करें। अलीगढ़ पुलिस का यह अभियान महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ छेड़छाड़ और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story