Aligarh News: थाना प्रभारियों ने की पैदल गश्त, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

Aligarh News : अलीगढ़ पुलिस की सख्ती, पैदल गश्त के दौरान अतिक्रमण हटाया, संदिग्धों की जांच की और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 May 2026 8:11 AM IST
Aligarh News: थाना प्रभारियों ने की पैदल गश्त, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा
X

Aligarh News

Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं।अलीगढ पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, तिराहों, मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों से सीधा संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की।

गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटवाया गया। दुकानदारों, ठेला और रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे सड़क या फुटपाथ घेरकर सामान न लगाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने और पैदल यात्रियों को परेशानी न हो।इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की गहन चेकिंग भी की। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटे गए। वाहनों पर अवैध रूप से हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। कारों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर नियम तोड़ने वालों को रोककर फिल्म उतरवाने के साथ जुर्माना भी लगाया गया।

अलीगढ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, यह अभियान केवल दिखावे के लिए नहीं है। अपराध रोकने, जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने और आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखना मुख्य मकसद है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजाना अपने क्षेत्र में पैदल गश्त करें, संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखें और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करें। अलीगढ़ पुलिस ने साफ किया है। कि अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story