TRENDING TAGS :
Aligarh News: घंटों सड़क पर खराब खड़ी रही स्कूल बस, छात्र-छात्राएं फंसे, प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी
Aligarh News: अलीगढ़ में एक स्कूल बस बीच सड़क घंटों तक खराब खड़ी रही, जिससे छात्र-छात्राएं बस में ही फंसे रहे। घटना ने स्कूल परिवहन व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देशों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: जनपद में स्कूल वाहनों की सुरक्षा और फिटनेस को लेकर प्रशासन लगातार सख्ती बरतने के दावे कर रहा है, लेकिन कुछ निजी स्कूल संचालक अब भी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण खैर कस्बे में राष्ट्रीय विद्यालय के समीप अलीगढ़-पलवल रोड पर देखने को मिला, जहां एक निजी स्कूल की बस तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर घंटों तक खड़ी रही।
बताया जा रहा है। कि बस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे, जो काफी देर तक उसी बस में बैठे रहे। चालक और स्कूल कर्मी बस को ठीक करने का प्रयास करते रहे, जबकि दूसरी बस या वैकल्पिक वाहन की तत्काल व्यवस्था नहीं की गई। इससे बच्चों और उनके अभिभावकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है। कि व्यस्त अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खराब बस का लंबे समय तक खड़ा रहना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। यदि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था की जाती तो बच्चों को इस तरह इंतजार नहीं करना पड़ता। गौरतलब है। कि जिला प्रशासन समय-समय पर स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों के पालन को लेकर निर्देश जारी करता रहा है। इसके बावजूद यदि तकनीकी रूप से असुरक्षित या बिना पर्याप्त तैयारी के वाहन बच्चों को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है। कि क्या जिला प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित स्कूल और बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई करेगा, या फिर यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह फाइलों तक ही सीमित रह जाएगा। अभिभावकों की मांग है। कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान जोखिम में न पड़े।


