Aligarh News: श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में गूंजा भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, भक्तिभाव में झूमे श्रद्धालु

Aligarh News: अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन व्यास दीपिका तिवारी ने भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह अवतार का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया, जिसे सुन श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 21 May 2026 8:14 PM IST (Updated on: 21 May 2026 8:14 PM IST)
Aligarh News: श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में गूंजा भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, भक्तिभाव में झूमे श्रद्धालु
X

Aligarh News: जनपद सुरेंद्र नगर स्थित बर्फ खाना रोड, नियर उदय हवाई, लीलावती वाली गली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा व्यास दीपिका तिवारी के द्वारा तृतीय दिवस पर भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। कथा के दौरान भगवान और भक्त के अटूट प्रेम तथा श्रद्धा से जुड़े भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग सुनाया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा व्यास ने अपने प्रवचन में बताया। कि जब भक्त प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति अपनी अटूट आस्था और विश्वास बनाए रखा, तब उनके भक्त की पुकार पर भगवान स्वयं खंभे से प्रकट हुए। और भक्त की रक्षा की। उन्होंने कहा। कि सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने वाले भक्तों पर सदैव उनकी कृपा बनी रहती है। और श्रद्धा तथा विश्वास से जीवन के हर संकट का सामना किया जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भगवान की भक्ति में झूमते नजर आए और सभी ने मिलकर कथा का आनंद लिया। उपस्थित भक्तों ने कहा। कि कथा श्रवण से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। तथा जीवन को सही दिशा मिलती है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में "श्री राधे-राधे", "जय श्री कृष्णा", "जय गौ माता", "जय गोपाल" के जयकारे लगाए। कथा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी ने अपने जीवन को धन्य बताया।

Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story