TRENDING TAGS :
Aligarh News: अलीगढ़ में महिला सुरक्षा को नई मजबूती, क्यामपुर मोड़ पर खुला पुलिस पिंक बूथ
Aligarh News : क्यामपुर मोड़ पर पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर।
Aligarh News :
Aligarh News: महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार जादौन ने थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के क्यामपुर मोड़ पर नए पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उनकी शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करना है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि, महिला सुरक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से स्थापित किए गए इस पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनेंगी और उनका शीघ्र समाधान कराएंगी। साथ ही बूथ पर आने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि, पुलिस और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत संबंध स्थापित करना आवश्यक है, जिससे महिलाएं बिना किसी भय के अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा सकें।
अलीगढ पुलिस पिंक बूथ महिलाओं के लिए सहायता केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन, सुरक्षा संबंधी परामर्श और कानूनी सहायता की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इस व्यवस्था से क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल, सहायक पुलिस अधीक्षक सम्यक चौधरी, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर अधिकारियों ने महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया।


