Aligarh News: खैर कस्बा से दो मासूम शिवम, कृष्ण लापता, परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शुरू की तलाश

Aligarh News: अलीगढ़ के खैर कस्बा से 7 और 9 साल के दो मासूम बच्चे लापता। परिजनों में कोहराम, पुलिस ने तलाश के लिए जारी किया CUG नंबर।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 1 Nov 2026 2:53 PM IST
Aligarh News: खैर कस्बा से दो मासूम शिवम, कृष्ण लापता, परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शुरू की तलाश
X

Aligarh News 

Aligarh News:-खैर कस्बा से दो मासूम शिवम, कृष्ण लापता, परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शुरू की तलाश

Aligarh News:-01 नवंबर 2026 जनपद के खैर कोतवाली क्षेत्र के खैर कस्बा स्थित पुरानी तहसील इलाके से दो नाबालिग किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। दोनों किशोरों की उम्र करीब 7 कृष्ण वर्ष और 9 शिवम वर्ष बताई जा रही है। कल सुबह करीब 9 बजे से दोनों घर से लापता हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन खैर कोतवाली पहुंचे। बच्चों के अचानक गायब होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। और पूरे मोहल्ले में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार दोनों किशोर रोज की तरह सुबह घर से निकले थे, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों, परिचितों और दोस्तों के यहां काफी तलाश की। पुरानी तहसील, बाजार, खेल के मैदान सहित हर संभावित जगह पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद परेशान परिजन खैर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही खैर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल परिजनों से गुमशुदगी की तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया है।कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों की तलाश तेज कर दी गई है। कोतवाली पुलिस के अलावा आसपास के थानों और चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुरानी तहसील क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार और कस्बे से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों की सकुशल बरामदगी पुलिस की पहली प्राथमिकता है।इस बीच कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए अपना सीयूजी नंबर 9454402788 जारी किया है।

उन्होंने कहा है। कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन दोनों लापता बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले या कहीं भी बच्चे दिखाई दें तो तत्काल इस नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।इधर, बच्चों के लापता होने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मां और पिता बदहवास हालत में बच्चों की तलाश में भटक रहा है। परिजनों ने भी लोगों से अपील की है। कि मानवता के नाते बच्चों को ढूंढने में मदद करेंअलीगढ खैर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने आमजन से भी अपील की है। कि अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें, उन्हें अकेले बाहर न जाने दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Aligarh News:-मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त और पोषण वारियर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न


Aligarh News:-01 नवंबर 2026 मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ओ.पी. आर्य की अध्यक्षता में रविवार को आयुक्त सभागार में एनीमिया मुक्त भारत, स्वस्थ महिला-स्वस्थ गर्भावस्था, स्वस्थ शिशु एवं पोषण वारियर्स-2 कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी जनपदों के स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। मंडलायुक्त ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों का नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण गृह भ्रमण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भ्रमण केवल औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि भ्रमण के दौरान उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति का सही आकलन किया जाए और उन्हें आवश्यक परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण संबंधी जानकारी एवं विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए विभागीय समन्वय और नियमित निगरानी अत्यंत आवश्यक है।

अलीगढ मंडलायुक्त ओपी आर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समीक्षा बैठकों में प्रस्तुत किए जाने वाले आंकड़े तथ्यात्मक, अद्यतन एवं वास्तविक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी प्रगति से संतुष्ट होने के बजाय सभी जनपदों में स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में वास्तविक सुधार दिखाई देना चाहिए। आंकड़ों के बजाय धरातल पर सुधार दिखना चाहिए। अधिकारी क्षेत्र में आने वाली कमियों एवं समस्याओं को स्वयं चिन्हित कर उनके समाधान के लिए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध कराई जा रही सामुदायिक सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि लाभार्थियों तक पोषाहार एवं अन्य सुविधाओं की पहुंच हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे। इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मंडल स्तर पर सम्मानित कराने के निर्देश भी दिए, ताकि अन्य कार्यकत्रियां भी प्रेरित हो सकें।

बैठक में मंडलायुक्त ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आगामी छह माह में मंडल के सभी जनपदों अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज में पोषण स्तर में सुधार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्ययोजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो और उसकी नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था की जाए। जनपदवार प्रगति की प्रभावी निगरानी की जाएगी और हर माह समीक्षा बैठक में इसकी प्रगति देखी जाएगी।मंडलायुक्त ने अतिकुपोषित बच्चों को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिकुपोषित बच्चों की समय से पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाए तथा उपचार के बाद भी उनकी नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चे के स्वस्थ होने तक फॉलोअप किया जाना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करें। हमारा उद्देश्य केवल योजनाओं की प्रगति दर्शाना नहीं, बल्कि वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत किशोरियों और महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन की गोलियों के वितरण और जागरूकता पर भी जोर दिया गया।बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज त्यागी, मंडल के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अलीगढ़ कृष्णकांत राय सहित अन्य जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।g

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story