Aligarh News: देवरानी का आरोप- पति भाभी के साथ हुआ फरार, 7 महीने से लापता; पुलिस जांच में जुटी

Aligarh News: अलीगढ़ के खैर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और उसकी भाभी पर साथ रहने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 July 2026 6:52 PM IST
Aligarh News: देवरानी का आरोप- पति भाभी के साथ हुआ फरार, 7 महीने से लापता; पुलिस जांच में जुटी
X

Aligarh News

Aligarh News: खैर कोतवाली क्षेत्र के बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति और उसकी भाभी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़िता का कहना है कि उसका पति पहले भी कई महीनों तक घर से गायब रहा था। वापस लौटने के बाद वह दोबारा अपनी भाभी के साथ चला गया। अब करीब सात महीने से उसका कोई पता नहीं है। महिला का आरोप है कि दोनों के बीच अवैध संबंध हैं और परिवार की सहमति से वह उसे छोड़कर साथ रह रहे हैं।पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति के जाने के बाद से न तो उससे किसी प्रकार का संपर्क हुआ है और न ही परिवार को उसका मोबाइल नंबर या कोई ठिकाना मालूम है। महिला का कहना है कि उसने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके कारण वह और उसके बच्चे मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष भी उसकी मदद करने के बजाय उसे प्रताड़ित कर रहा है और पूरे मामले में उसका साथ नहीं दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से अपने पति का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।खैर कोतवाली पुलिस ने महिला का प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह खबर महिला द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story