Aligarh News:-बाईपास पर गंदे नाले के पास मिला युवक का शव, ग्रामीणों में सनसनी, बाइक के नंबर से हुई शिनाख्त

Aligarh News: घटना की जानकारी, मिलते ही थाना मडराक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 13 Sept 2026 2:24 PM IST (Updated on: 13 Sept 2026 2:24 PM IST)
Aligarh News
X

Aligarh News

Aligarh News: जनपद के मडराक थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मथुरा बाईपास स्थित गांव दौलरा के पास गंदे नाले के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

घटना की जानकारी, मिलते ही थाना मडराक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी देहात और क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।


शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। घटनास्थल पर लोहे की एंगल के पास शव पड़ा था और उससे करीब 20 कदम की दूरी पर एक बाइक गिरी हुई मिली। बाइक पूरी तरह सुरक्षित थी। बाइक के पास ही पॉलिथीन में पैक खाना और सलाद भी रखा मिला, जिससे मामला और भी संदिग्ध लग रहा था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि युवक की गले में गोली मारकर हत्या की गई है।

पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर शिनाख्त शुरू की तो मृतक की पहचान हो गई।

वाइट:- क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार

सीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि मडराक थाना पुलिस को गंदा नाला बाईपास पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौका मुआयना किया और सभी साक्ष्य संकलित किए गए।

उन्होंने बताया कि शव के पास से ही एक बाइक और मोबाइल फोन मिला था। बाइक के आधार पर शव की पहचान बालकिशन पुत्र राजेंद्र निवासी सराय पठान, थाना क्वार्सी, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों से संपर्क कर लिया गया है।

मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को मोर्चरी भेजकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की टीमों का गठन कर दिया गया है। और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story