Aligarh News: ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 9 दोषियों को सजा, 5 को उम्रकैद

Aligarh News: अलीगढ़ में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 9 दोषियों को सजा, 5 को उम्रकैद और 4 को 10-10 साल की जेल

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 July 2026 10:33 PM IST
Aligarh News: ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 9 दोषियों को सजा, 5 को उम्रकैद
X

Aligarh News

Aligarh News: पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रभावी विवेचना और अभियोजन की मजबूत पैरवी के चलते विभिन्न मामलों में कुल 9 दोषियों को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। इनमें एक चर्चित अपहरण मामले में 5 दोषियों को आजीवन कारावास, जबकि दूसरे मामले में 4 दोषियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा मिली है।

अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विजयगढ़ में वर्ष 2008 में दर्ज अपहरण एवं एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में माननीय एससी/एसटी कोर्ट, अलीगढ़ ने अभियुक्त अमर सिंह, लेखराज, सुरेश, बाबूलाल और ऊषा को दोषी करार दिया। न्यायालय ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।वहीं थाना अतरौली में वर्ष 2018 में दर्ज हत्या, महिला से अभद्रता और मारपीट से जुड़े मुकदमे में माननीय एफटीसी-01 न्यायालय ने अभियुक्त सोमप्रकाश, राकेश, रवि और पुष्पेंद्र को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास तथा प्रत्येक पर 60,500 रुपये का अर्थदंड लगाया।

अलीगढ़ पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत विवेचना और अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे मामलों में प्रभावी पैरवी कर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने और अपराधियों में कानून का भय पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। इन दोनों मामलों में न्यायालय के फैसले को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story