Aligarh News: ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 34 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ खैर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 34 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 26 Jun 2026 5:42 PM IST
Aligarh News: ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 34 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार
X

Aligarh News

Aligarh News: जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत खैर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 34 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना खैर प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

शिवाला पुलिस चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने मुखबिर की सूचना और पुलिस प्रयासों के आधार पर अभियुक्त राजकुमार उर्फ कुकुआ उर्फ कुक्कुआ पुत्र विटला उर्फ भीमसेन निवासी ग्राम अहेला, थाना खैर, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना खैर में मुकदमा संख्या 692/25 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में पुराने मामलों में वांछित आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।खैर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story