Aligarh News : दिल्ली से चल रहा था नकली नोटों का कारोबार, अलीगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Aligarh News : अलीगढ़ पुलिस ने दिल्ली से संचालित अंतर्राज्यीय नकली नोट गैंग का भंडाफोड़ कर 7.70 लाख रुपये की फर्जी करेंसी बरामद की।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 13 May 2026 8:16 PM IST
Aligarh News : दिल्ली से चल रहा था नकली नोटों का कारोबार, अलीगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
X

Aligarh News

Aligarh News:-जनपद पुलिस को नकली भारतीय करेंसी के बड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना गोरई पुलिस और CIW देहात टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए। अंतर्राज्यीय नकली नोट गैंग के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 70 हजार रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद की है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गैंग का सरगना भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए। अभियुक्तों की पहचान जिकरुल, वसीम, आसिफ और फरमान के रूप में हुई है। जिन्हें राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है। कि यह गिरोह लंबे समय से नकली नोट तैयार कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने का काम कर रहा था।सूत्रों के मुताबिक पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी। कि क्षेत्र में नकली करेंसी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

इसी इनपुट के आधार पर थाना गोरई पुलिस और CIW देहात टीम ने संयुक्त रूप से रणनीति तैयार कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।इस ऑपरेशन में CIW देहात प्रभारी पंकज वेदवान, गौरव चौधरी सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। बरामद नकली करेंसी की कुल कीमत 7 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है। कि नकली नोट कहां छापे जा रहे थे, इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। तथा किन जिलों में अब तक नकली नोटों की सप्लाई की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है। कि नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story