Aligarh News: पुलिस का सड़क पर सख्त एक्शन, हूटर-सायरन और ट्रिपल राइडिंग वालों पर शिकंजा

Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस ने पैदल गश्त अभियान के दौरान हूटर-सायरन, ट्रिपल राइडिंग और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 9 July 2026 9:12 PM IST
Aligarh News: पुलिस का सड़क पर सख्त एक्शन, हूटर-सायरन और ट्रिपल राइडिंग वालों पर शिकंजा
X

Aligarh News

Aligarh News: जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तोमर सहित पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, तिराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की गहन चेकिंग की। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर रखते हुए दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों, वाहनों में अवैध हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों को भी चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

अलीगढ पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे पैदल गश्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।अलीगढ़ पुलिस का कहना है। कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में शांति, सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story