Aligarh News: पुलिस से भिड़े 8 असलहाबाज गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और 77 कारतूस बरामद

Aligarh News: बन्नादेवी पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई, हथियारों की सप्लाई और गिरोह से जुड़े तारों की जांच शुरू।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 5 Aug 2026 8:29 PM IST
Aligarh News: पुलिस से भिड़े 8 असलहाबाज गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और 77 कारतूस बरामद
X

Aligarh News 

Aligarh News: बन्नादेवी थाना पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान आठ युवकों को गिरफ्तार कर लिया।अलीगढ पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो तमंचे, 77 जिंदा व खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है।पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि बरौला बाईपास स्थित एक खंडहर के पास कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ जमा हैं। सूचना मिलते ही बन्नादेवी पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस का कहना है। कि खुद को घिरा देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता और आवश्यक बल प्रयोग करते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश, अनिरुद्ध, योगेंद्र कुमार, श्याम, देवेश, मोहित, हिमांशू और सुमित के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इलाके में अपना दबदबा कायम करने और लोगों में भय का माहौल बनाने के लिए अवैध हथियार रखते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बरामद पिस्टल का आपस में लेन-देन किया गया था और उसी सिलसिले में सभी आरोपी खंडहर के पास एकत्र हुए थे।

बरामदगी में एक 32 बोर की पिस्टल, एक 32 बोर का तमंचा, एक 315 बोर का तमंचा, 44 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 26 ब्लैंक कारतूस, पांच एलजी कारतूस, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना बन्नादेवी में मुकदमा संख्या 562/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है। कि इन हथियारों की सप्लाई कहां से हुई और इनके तार किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।इस कार्रवाई को अलीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है। कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था कायम रहे और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story