Aligarh सड़क पर उतरे थाना प्रभारी, अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर वाली सख्ती, तीन सवारी-हूटर पर कसी नकेल

Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की, अवैध अतिक्रमण हटाया और तीन सवारी व हूटर लगाने वालों पर कार्रवाई की।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 13 Jun 2026 8:04 AM IST
Aligarh सड़क पर उतरे थाना प्रभारी, अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर वाली सख्ती, तीन सवारी-हूटर पर कसी नकेल
X

Aligarh News

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद मे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने कमर कस ली है। अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा का एहसास कराया।

गश्त के दौरान पुलिस ने प्रमुख चौराहों, तिराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, मुख्य मार्गों और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों पर खास फोकस किया। थाना प्रभारियों ने पैदल चलकर दुकानदारों, राहगीरों और मोहल्ले के लोगों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी लिया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी से शरारती तत्वों में हड़कंप मच गया।

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान भी चलाया गया। सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को हटवाकर जाम की समस्या से निजात दिलाई गई। वहीं दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वालों, वाहनों पर अवैध हूटर, सायरन और प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए और फिल्में उतरवाकर नष्ट की गईं।

अलीगढ पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग भी तेज कर दी है। बिना नंबर प्लेट, फर्जी कागजात और संदिग्ध गतिविधि वाले वाहनों को थाने लाकर जांच की जा रही है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि त्योहारों के सीजन में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। दुकानदारों का कहना है। कि पैदल गश्त से पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ा है। और अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव भी बना है। पुलिस अफसरों का कहना है। कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story