TRENDING TAGS :
Aligarh News: मोहर्रम से पहले अलीगढ़ पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में एसएसपी ने किया पैदल गश्त
Aligarh News: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों और मोहर्रम रूट का पैदल निरीक्षण किया।
Aligarh News
Aligarh News: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर समेत भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और मोहर्रम रूट का निरीक्षण किया।
अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने शमशाद चौराहे से लेकर जेल रोड, जेल पुल, तहसील तिराहा, गूलर रोड, देहलीगेट तिराहा, बर्फखाना, चरखवालान, ईदगाह शाहजमाल, करबला रोरावर होते हुए देहलीगेट चौराहे तक पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और प्रमुख चौराहों व बाजारों में पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयार है।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय, क्षेत्राधिकारी यातायात नरेंद्र सिंह तथा संबंधित थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।अलीगढ़ पुलिस की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि मोहर्रम को लेकर सुरक्षा इंतजामों में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जा रही है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।


