TRENDING TAGS :
Aligarh: वीवीआईपी दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की एडीजी-डीआईजी-एसएसपी ने समीक्षा की
Aligarh News: अलीगढ़ में प्रस्तावित वीवीआईपी दौरे से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर फुलप्रूफ इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Aligarh News
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रस्तावित वीवीआईपी/वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद और यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।अपर पुलिस महानिदेशक (आगरा जोन) एस.के. भगत, पुलिस उपमहानिरीक्षक (अलीगढ़ परिक्षेत्र) प्रभाकर चौधरी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ नीरज कुमार जादौन ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों एवं हैलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की।
अधिकारियों ने वीआईपी आगमन, पार्किंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।एडीजी, डीआईजी और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता और सतर्कता के साथ निर्वहन करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।पुलिस प्रशासन ने बताया कि वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिले के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।


