TRENDING TAGS :
Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस लाइन में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति में झूमे खाकी वाले
Aligarh News: अलीगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुलिस परिवार के बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकियों, भजन, नृत्य और नाट्य मंचन से समां बांधा।
Aligarh News
Aligarh News: जब कर्तव्य की वर्दी भक्ति के रंग में रंगती है, तो नजारा कुछ अलग ही होता है। ऐसा ही मनमोहक नजारा शुक्रवार मध्यरात्रि अलीगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन में देखने को मिला, जहां पुलिस लाइन का मंदिर परिसर वृंदावन धाम में तब्दील हो गया। पूरा माहौल "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा।
अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भव्य आयोजन के लिए मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां सजाई गईं। इन्हें देखने के लिए पुलिस परिवार के साथ-साथ आम जनमानस भी उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक केंद्र नन्हे-मुन्ने बाल कलाकार रहे। पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, कालिया नाग दमन और रासलीला पर आधारित एक से बढ़कर एक झांकियां प्रस्तुत कीं। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण के स्वरूप में दी गई प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भजन, नृत्य और नाट्य मंचन ने भी खूब समां बांधा। अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस परिवार के साथ विधि-विधान से


