TRENDING TAGS :
Aligarh News: पुलिस की बड़ी सफलता, छह घंटे में मिलीं लापता दो नाबालिग बहनें
Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत छह घंटे में दो नाबालिग बहनों को सकुशल खोजा
Aligarh News
Aligarh News: बन्नादेवी थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को अलीगढ़ पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार की चिंता खुशी में बदल गई और परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को 14 और 15 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियां दरगाह जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों की सूचना पर थाना बन्नादेवी में मुकदमा संख्या 543/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की गई।
जनपद में चलाए जा रहे "ऑपरेशन स्माइल" अभियान के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सर्विलांस की मदद से बच्चियों की लोकेशन का पता लगाया गया। लगातार प्रयास के बाद दोनों नाबालिग लड़कियों को सारसौल चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और अलीगढ़ पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की।इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक मुकुल पंवार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार तथा महिला आरक्षी मोनिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि गुमशुदा बच्चों की शीघ्र तलाश और उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाना "ऑपरेशन स्माइल" का प्रमुख उद्देश्य है। इसी अभियान के तहत पुलिस लगातार सक्रिय होकर ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर रही है।


