TRENDING TAGS :
Aligarh News:मोहर्रम से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने जलाली में किया पैदल मार्च
Aligarh News: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए अलीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में जलाली क्षेत्र में पुलिस ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Aligarh News
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी अतरौली के नेतृत्व में थाना हरदुआगंज क्षेत्र की चौकी जलाली में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अलीगढ़ एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र के साथ थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने पुलिस बल के साथ कस्बा जलाली क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम जुलूस के मार्ग, करबला स्थल सहित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, धर्मगुरुओं और मोहर्रम आयोजकों से संवाद कर आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या माहौल खराब करने वाली गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए, यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए और जुलूस मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।अलीगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का संदेश गया।


