TRENDING TAGS :
Aligarh News: समन सेल के उपनिरीक्षक दीपचन्द्र बने निरीक्षक, एसएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई
Aligarh News: अलीगढ़ में समन सेल के उपनिरीक्षक दीपचन्द्र बने निरीक्षक, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई और शुभकामनाएं।
Aligarh News
Aligarh News: 6 पुलिस विभाग में पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए गुरुवार का दिन खुशियों भरा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने समन सेल में तैनात उपनिरीक्षक दीपचन्द्र को निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को एसएसपी कार्यालय में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने दीपचन्द्र, तैनाती समन सेल को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर स्वयं अपने हाथों से कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस मौके पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मी की कड़ी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दीपचन्द्र ने समन सेल में रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन बड़ी निष्ठा के साथ किया है। उम्मीद है। कि नई जिम्मेदारी और नए पद पर भी वे इसी तरह से जनता की सेवा और विभाग की गरिमा को बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में हर कर्मठ और ईमानदार कर्मी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए दीपचन्द्र ने एसएसपी नीरज कुमार जादौन और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मिली नई जिम्मेदारी को वह पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे और विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी दीपचन्द्र को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, इसलिए अनुशासन और कर्तव्यपरायणता बनाए रखना आवश्यक है।समारोह के दौरान कार्यालय के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने दीपचन्द्र को बधाई दी। पूरे कार्यालय में हर्ष का माहौल रहा।


