Aligarh News : अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा प्लान, व्यापारी बनेंगे सुरक्षा साथी; हर बाजार पर CCTV नजर

Aligarh News : अलीगढ़ में पुलिस-व्यापारी गोष्ठी आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बाजारों, होटलों और प्रमुख स्थानों पर CCTV लगाने की अपील।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 7 Jun 2026 9:09 PM IST
Aligarh News : अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा प्लान, व्यापारी बनेंगे सुरक्षा साथी; हर बाजार पर CCTV नजर
X

Aligarh News 

Aligarh News : जनपद में कानून-व्यवस्था और जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ाने के लिए आज एक बड़ी पहल देखने को मिली। अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर माह के प्रथम रविवार को होने वाली इस विशेष गोष्ठी के तहत आज सभी थानों में थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की।

बैठक का मुख्य मकसद थाने आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करना था। एसएसपी नीरज कुमार जादौन का साफ निर्देश है। कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी मिटे और पुलिस के प्रति आम लोगों में विश्वास की भावना पैदा हो। इसी कड़ी में व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

गोष्ठी के दौरान व्यापारियों ने अपनी कई व्यावहारिक दिक्कतें थाना प्रभारियों के सामने रखीं। पुलिस अधिकारियों ने हर सुझाव को नोट किया और जरूरी आश्वासन भी दिए। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखें और कोई भी संदिग्ध हरकत दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

बैठक का सबसे अहम बिंदु रहा सुरक्षा। थाना प्रभारियों ने व्यापारियों से मुख्य बाजार, मुख्य सड़क, होटल, ढाबा और शैक्षणिक संस्थानों सहित सभी बड़े प्रतिष्ठानों के बाहर CCTV कैमरे लगवाने की अपील की। पुलिस का मानना है। कि CCTV से न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगेगा, बल्कि घटना होने के बाद अपराधियों की पहचान भी आसान होगी।कुल मिलाकर आज की गोष्ठी "पुलिस-व्यापारी साझेदारी" की नई मिसाल बनी। व्यापारियों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिलाया। अब देखना होगा कि CCTV वाला ये प्लान अलीगढ़ को कितना सुरक्षित बनाता है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story