TRENDING TAGS :
Aligarh News: अलीगढ़ में मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया तेज, 22 अक्टूबर तक दें आपत्ति और सुझाव
Aligarh News: अलीगढ़ में विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाता और अन्य संबंधित व्यक्ति 22 अक्टूबर 2026 तक आपत्ति एवं सुझाव दे सकते हैं।
Aligarh News
Aligarh News: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मतदेय स्थलों की आलेख्य सूचियां उपलब्ध कराते हुए संभाजन के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सहूलियत प्रदान करना है। इससे मतदाताओं की अनावश्यक दूरी और असुविधा कम होगी, साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम बनाई जा सकेगी।उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के आधार पर प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, ताकि मतदान केंद्रों की व्यवस्था अधिक सुविधाजनक और सुव्यवस्थित बनाई जा सके।
बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और उन्होंने अपने सुझाव भी दिए।इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि जिले के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 4 जुलाई 2026 को कर दिया गया है। यह सूची भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के बाद जारी की गई है।मतदेय स्थलों के संबंध में यदि किसी को आपत्ति या सुझाव देना है तो वह 22 अक्टूबर 2026 तक संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी अथवा कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में लिखित रूप से दे सकता है।
आलेख्य सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://aligarh.nic.in/draft-publication-list-of-polling-stations-2026 पर देखी जा सकती है।अलीगढ प्रशासन का कहना है। कि मतदेय स्थलों के युक्तियुक्तकरण से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। मतदाताओं को अपने घर के नजदीक ही मतदान केंद्र उपलब्ध होगा, जिससे वह आसानी से वोट डाल सकेंगे। खासकर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


