Aligarh News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, महिला को गंवाना पड़ा पैर, निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल

Aligarh News: अलीगढ़ के निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी। जेएन मेडिकल कॉलेज में जान बचाने के लिए पैर काटना पड़ा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 Jun 2026 8:30 AM IST
Aligarh News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, महिला को गंवाना पड़ा पैर, निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल
X

Aligarh News 

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के गभाना थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप सामने आया है। दर्द की शिकायत लेकर पहुंची कासगंज निवासी एक महिला के ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की हालत लगातार खराब होती चली गई।परिजनों के मुताबिक, महिला को दर्द का इलाज कराने के लिए किसी के कहने पर गभाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गलत तरीके से इलाज होने के कारण महिला के पैर में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई।

हालत बिगड़ने के बाद महिला को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला की जान बचाने के लिए उसका पैर काटने का निर्णय लिया। जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई।घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की जा रही है। वहीं, इस पूरे मामले में संबंधित निजी नर्सिंग होम की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। महिला कासगंज जिले की निवासी बताई जा रही है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story