Aligarh News : समय पर पहुंची पीआरवी 6192, सड़क हादसे में घायल की जान बचाकर पुलिस ने जीता दिल

Aligarh News : मंडराक क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद पीआरवी 6192 ने घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर ‘गोल्डन आवर’ में बचाई जान।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 8 Jun 2026 9:15 PM IST
Aligarh News : समय पर पहुंची पीआरवी 6192, सड़क हादसे में घायल की जान बचाकर पुलिस ने जीता दिल
X

Aligarh News

Aligarh News: जनपद सड़क हादसे में घायल को 'गोल्डन आवर' में इलाज मिल जाए तो जान बच जाती है। अलीगढ़ पुलिस की पीआरवी 6192 ने सोमवार को यही कर दिखाया। फुर्ती और संवेदनशीलता दिखाते हुए कर्मियों ने हादसे के शिकार गंभीर घायल को मिनटों में अस्पताल पहुंचाकर एक मिसाल कायम कर दी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की खुलकर तारीफ की।

घटना आज दिनांक 08.06.2026 की है। थाना मण्डराक क्षेत्र में पीआरवी 6192 को इवेंट के जरिए सूचना मिली कि ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई है। और कई लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी बिना देर किए मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ऑटो में सवार कई लोगों को चोटें आई थीं, जबकि एक व्यक्ति कुँवर पाल पुत्र राजेन्द्र, निवासी महुआ, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था।

पीआरवी कर्मियों ने सबसे पहले उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। फिर मानवीयता दिखाते हुए घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाया। हल्की चोट वाले यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया, लेकिन गंभीर घायल कुँवर पाल की हालत नाजुक थी। समय गंवाए बिना पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीआरवी वाहन से सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास पहुंचाया और भर्ती कराकर डॉक्टरों को सौंप दिया।

समय पर मेडिकल मदद मिलने से घायल की जान बच गई।हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को देखकर सराहना की। उनका कहना था कि अक्सर पुलिस की सुस्ती की शिकायत होती है, लेकिन पीआरवी 6192 के जवानों ने साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ चालान काटने के लिए नहीं, जान बचाने के लिए भी है।अलीगढ़ पुलिस के इस कदम से साफ है। कि 112 सेवा अब सिर्फ नंबर नहीं, मुसीबत में भरोसे का नाम बन रही है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story