Aligarh News: शराब ठेके की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 4 पेटी देशी शराब बरामद

Aligarh News: शराब के ठेके में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 4 पेटी देशी शराब (180 पाउच) बरामद कर लिए हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 3 Aug 2026 8:55 PM IST
Aligarh News: शराब ठेके की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 4 पेटी देशी शराब बरामद
X

 Aligarh News

Aligarh News: क्वार्सी थाना पुलिस ने शराब के ठेके में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 4 पेटी देशी शराब (180 पाउच) बरामद कर लिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी करने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार 2 अगस्त 2026 को थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित एक देशी शराब के ठेके का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चार पेटी देशी शराब और गल्ले में रखे 1,650 रुपये चोरी कर लिए थे। मामले में ठेका संचालक की तहरीर पर थाना क्वार्सी में मुकदमा संख्या 298/2026 धारा 305 एवं 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के खुलासे के लिए सक्रिय हुई थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सघन चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त इमरान पुत्र रहीश खां, निवासी शाहजमाल मेन रोड, एक मीनार मस्जिद के पास, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़ को थाना क्वार्सी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की गई चार पेटी देशी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ चोरी और अन्य अपराधों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास में वर्ष 2026 और 2025 के चोरी संबंधी मुकदमों के अलावा वर्ष 2016 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है। कि आरोपी ने अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है। या उसके साथ कोई और साथी शामिल था।

इस कार्रवाई को थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल बिट्टू कुमार और कांस्टेबल अविरल यादव की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है। कि जिले में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story