Aligarh News: अलीगढ़ में 2 लाख की कथित रिश्वत देकर आरोपी का नाम हटवाने की कोशिश, क्वार्सी पुलिस ने दबोचा

Aligarh News: अलीगढ़ के क्वार्सी में आरोपी का नाम हटवाने के लिए कथित 2 लाख की रिश्वत देने की कोशिश, पुलिस ने नकदी समेत आरोपी को गिरफ्तार किया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 11 July 2026 2:21 PM IST (Updated on: 11 July 2026 2:30 PM IST)
Aligarh News: अलीगढ़ में 2 लाख की कथित रिश्वत देकर आरोपी का नाम हटवाने की कोशिश, क्वार्सी पुलिस ने दबोचा
X

Aligarh News

Aligarh News: क्वार्सी थाना प्रभारी अरुण कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त का नाम निकलवाने के लिए विवेचक को दो लाख रुपये की रिश्वत देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को 2 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, जमानत संबंधी प्रपत्र और मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को थाना क्वार्सी में मुकदमा संख्या 570/2026, धारा 8/12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है। कि कफील पुत्र मुंशी खां निवासी नाला रोड, शहंशाबाद, शेरवानी पुलिया के पास, थाना क्वार्सी ने मुकदमा संख्या 258/2026 में वांछित आरोपी का नाम निकलवाने के लिए विवेचक को उत्कोच (रिश्वत) देने का प्रयास किया था।

मामला दर्ज होने के बाद थाना क्वार्सी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कफील को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से रिश्वत के लिए लाए गए 2 लाख रुपये, एक मोबाइल फोन, जमानत संबंधी प्रपत्र तथा मामले से संबंधित एफआईआर की प्रति बरामद की गई। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना क्वार्सी में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। ऐसे में पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अंकुर कुमार और हेड कांस्टेबल सतीशचंद्र की टीम ने अंजाम दिया।

अलीगढ पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और रिश्वतखोरी के प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story