Aligarh News: रेलवे अपडेट: समपार फाटक-110 31 जुलाई तक बंद, जानें नया रूट

Aligarh News: अलीगढ़ में रेलवे फाटक संख्या-110 31 जुलाई तक बंद रहेगा। यात्रियों और वाहन चालकों को जेल पुल के रास्ते आवागमन करना होगा।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 27 Jun 2026 3:22 PM IST (Updated on: 27 Jun 2026 3:34 PM IST)
Aligarh News: रेलवे अपडेट: समपार फाटक-110 31 जुलाई तक बंद, जानें नया रूट
X

Aligarh News

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। अलीगढ़-महरावल रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेलवे समपार संख्या-110 को वार्षिक ओवरहॉलिंग और ट्रैक अनुरक्षण कार्य के चलते 31 जुलाई 2026 तक पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार किलोमीटर 1327/13-15 पर स्थित फाटक संख्या-110 पर ट्रैक मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी कार्य चल रहा है। निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण अब 1 जुलाई 2026 की सुबह 7 बजे से 31 जुलाई की शाम 7 बजे तक इस फाटक से वाहनों और राहगीरों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

फाटक बंद रहने के दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में रेलवे आरओबी संख्या-111 यानी जेल पुल का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है। कि वह परेशानी से बचने के लिए पहले से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है, जिससे अनुरक्षण कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा हो सके।अलीगढ रेलवे प्रशासन ने साफ किया है। कि अगर निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हो पाया तो फाटक बंद रहने की अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में लोगों को रेलवे के निर्देशों का पालन करने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story