TRENDING TAGS :
Aligarh News: बिजली घर के सामने घरों में घुसा बरसाती पानी, डीएम एसडीएम को निस्तारण के निर्देश दिए
Aligarh News: अलीगढ़ में बिजली घर के सामने बरसात का पानी घरों में घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। डीएम ने एसडीएम को समस्या के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: जिले के खैर क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल रोड पर स्थित बड़े बिजली घर के सामने रहने वाले एक पीड़ित ने अपने घर की जल निकासी बंद किए जाने को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। पीड़ित शिवकुमार शर्मा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके दबंग पड़ोसी जानबूझकर घर के पानी की निकासी रोक देते हैं, जिससे बरसात के मौसम में घर में पानी भर जाता है। और परिवार का जीना मुश्किल हो गया है।
प्रार्थना पत्र में शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अलीगढ पलवल रोड स्थित, बड़े बिजली घर के सामने के निवासी हैं। उनके घर का पानी निकलने की पुरानी नाली पहले से चली आ रही थी, लेकिन कुछ समय से पड़ोसी लोगों द्वारा उस रास्ते को बंद कर दिया गया है। आरोप है। कि विपक्षी गण आए दिन धमकी भी देते हैं। और घर से निकलने वाले पानी को जबरन रोक देते हैं।
पीड़ित के अनुसार बरसात के दिनों में पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी घर के सामने जमा हो जाता है। इससे मच्छर, बदबू और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
शिवकुमार शर्मा ने डीएम से मांग की कि उनके घर के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था कराई जाए और विपक्षी लोगों को पानी रोकने से रोका जाए, ताकि उन्हें और उनके परिवार को राहत मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए खैर एसडीएम को लिखित आदेश जारी किए हैं। कि प्रकरण का तुरंत निस्तारण किया जाए। डीएम कार्यालय से जारी आदेश के बाद पीड़ित ने उम्मीद जताई है। कि अब प्रशासन जल्द कोई समाधान निकालेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है। कि जल निकासी की समस्या केवल एक घर तक सीमित नहीं है। यदि समय रहते नाली और निकासी मार्ग साफ नहीं कराए गए तो आने वाले दिनों में पूरा क्षेत्र जलभराव की समस्या से जूझ सकता है। फिलहाल पीड़ित शिवकुमार शर्मा प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और घर में पानी भरने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।


