Aligarh News: अलीगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

Aligarh News: अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद शव करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 May 2026 4:01 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव
X

Aligarh News

Aligarh News: अकराबाद थाना क्षेत्र की पनेठी चौकी अंतर्गत सीहोर बंबा पुल पर शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पनेठी की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

संयोगवश उसी समय छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह और बरौली विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह उसी मार्ग से गुजर रहे थे। हादसा देखकर दोनों विधायकों ने अपना काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी तथा स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों को शव को मोर्चरी भिजवाने के निर्देश भी दिए।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन यहां पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस के पास शव को ले जाने के लिए बॉडी किट उपलब्ध नहीं थी। इसके चलते मृतक का शव करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद समय पर आवश्यक व्यवस्था नहीं हो सकी। बाद में थाने से बॉडी किट मंगाई गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।स्थानीय लोगों में पुलिस की इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि यदि बॉडी किट पहले से उपलब्ध होती, तो शव को सड़क पर इतनी देर तक नहीं पड़े रहना पड़ता। वहीं, हादसे के बाद रुककर सहायता करने वाले दोनों विधायकों की संवेदनशीलता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी जारी हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story