Aligarh News: अलीगढ़ में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों से पेंशन, बिजली सहित समस्याओं का समाधान मिला

Aligarh News: अलीगढ़ में ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत लगाए गए जन समस्या समाधान शिविरों में लोगों को पेंशन, आवास, बिजली, स्वास्थ्य सहित कई सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिला। दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 8 Jun 2026 7:32 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों से पेंशन, बिजली सहित समस्याओं का समाधान मिला
X

Aligarh News

Aligarh News: सरकारी योजनाओं का लाभ अब फाइलों और दफ्तरों तक सीमित नहीं रहा। ‘सरकार आपके द्वार’ जन समस्या समाधान शिविरों ने जनसेवा का तरीका ही बदल दिया है। 8 जून 2026 को केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर अलीगढ़ जिले में चलाए गए विशेष अभियान ने यही दिखाया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की दो एलईडी वैन ने पूरे जिले में योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों का प्रचार किया। इसी कड़ी में सोमवार को जिले के अलग-अलग नगर निकायों और क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। अतरौली नगर पालिका परिषद ने कृष्णा एंड श्रीराम मेमोरियल वैदिक इंटर कॉलेज में शिविर लगाया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और योजनाओं की जानकारी ली।इन शिविरों की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि एक ही छत के नीचे कई विभाग मौजूद थे। लोगों को आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और बिजली जैसी सुविधाओं के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही सुनवाई की और आवश्यक कार्रवाई तय की।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये शिविर केवल शिकायत निवारण के लिए नहीं हैं। इनका असली उद्देश्य पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इससे योजनाओं की पहुंच बढ़ रही है और शासन-जनता के बीच भरोसा भी मजबूत हो रहा है।जिले भर के शिविरों में लोगों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि सेवा को घर तक ले जाने की पहल सफल हो रही है। प्रशासन ने अपील की है कि लोग अपने क्षेत्र में लगने वाले शिविरों में पहुंचें, योजनाओं का लाभ लें और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करें।


Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story