TRENDING TAGS :
अलीगढ़ में स्कूली छात्रों का हथियार प्रदर्शन करते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Aligarh News: अलीगढ़ में स्कूली छात्रों के हथियार दिखाने का दो साल पुराना वीडियो वायरल, क्वार्सी पुलिस जांच में जुटी, असली या नकली हथियार होने की पड़ताल जारी।
Aligarh News: जनपद में नुमाइश ग्राउंड में आयोजित रावण पुतला दहन कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस का कहना है। कि 3-4 सेकंड के छोटे से क्लिप को काटकर गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि पूरा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद अलीगढ़ में रावण पुतला दहन का कार्यक्रम नुमाइश ग्राउंड में आयोजित किया गया था, जिसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। हजारों की संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे थे और अप्रत्याशित भीड़ थी।
अलीगढ एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि जब रामलीला का जुलूस नुमाइश ग्राउंड के अंदर प्रवेश कर रहा था, तो कुछ लोगों द्वारा जोर-जबरदस्ती से बैरियर को तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया गया। यदि यह लोग अंदर प्रवेश कर जाते तो वे रावण पुतला के बहुत निकट पहुंच जाते, जिससे उनकी और अन्य सभी लोगों की सुरक्षा को हानि पहुंच सकती थी। इससे भगदड़ या कोई लॉ एंड ऑर्डर की घटना भी घटित हो सकती थी।
इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा पब्लिक को समझाते हुए और बहुत ही सूक्ष्म बल प्रयोग करते हुए उन सभी को वहां से हटाया गया और बैरियर के पीछे किया गया। इसी दौरान किसी ने 3-4 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो बनाकर पूरी परिस्थिति को दिखाए बिना गलत तरीके से वायरल कर दिया।अलीगढ पुलिस अधीक्षक नगर ने स्पष्ट किया कि दशहरा का पूरा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ है। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से रावण पुतला दहन का कार्यक्रम देखा और उसके बाद सभी अपने गंतव्य को सकुशल वापस लौटे हैं। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है। कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भ्रामक वीडियो पर ध्यान न दें और अफवाहों से बचें। पुलिस ने कहा कि त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। और इसके लिए कई बार हल्का बल प्रयोग करना आवश्यक हो जाता है। ताकि बड़ी घटना को टाला जा सके।
गौरतलब है। कि नुमाइश ग्राउंड में हर साल रावण दहन का विशाल आयोजन होता है, जिसमें जिले भर से लोग पहुंचते हैं। इस बार भी पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण रहा।


