Aligarh News: जनता दरबार में 101 फरियादियों की सुनवाई, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Aligarh News: अलीगढ़ में एसएसपी के जनता दरबार में 101 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों को लापरवाही न बरतने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 21 Aug 2026 5:32 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: जनपद पुलिस ने एक बार फिर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के नेतृत्व में आज पुलिस कार्यालय पर विशाल जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कोने-कोने से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

101 शिकायतों पर हुई सुनवाई

आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को आयोजित इस जनसुनवाई में अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक करके कुल 101 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। सुबह से ही पुलिस कार्यालय परिसर में फरियादियों का आना शुरू हो गया था। किसी ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की, तो किसी ने मारपीट, धोखाधड़ी, पारिवारिक विवाद और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपे। एसएसपी ने सभी शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी समस्याओं को समझा।

त्वरित निस्तारण का अल्टीमेटम

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी अलीगढ़ ने बेहद सख्त लहजे में अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं है। प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता का पुलिस पर भरोसा ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। यदि किसी भी थाने स्तर से लापरवाही या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से दौड़ाने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि गंभीर प्रकृति की शिकायतों को संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों और सीओ को मार्क करते हुए तय समय सीमा में रिपोर्ट तलब की गई है। एसपी सिटी आदित्य बंसल और एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र को निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं इन शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे।

क्या बोले फरियादी

जनसुनवाई में आए कई फरियादियों ने बताया कि थानों पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी, लेकिन एसएसपी कार्यालय पर सीधे सुनवाई होने से उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है। पुलिस के इस कदम से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। गौरतलब है। कि अलीगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच की दूरी भी कम हो रही है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story