TRENDING TAGS :
Aligarh News : कानून व्यवस्था पर SSP सख्त, चण्डौस में पुलिस का फ्लैग मार्च और पैदल गश्त
Aligarh News : अलीगढ़ में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी नीरज जादौन ने चण्डौस में पुलिस बल संग पैदल गश्त की
Aligarh SSP Neeraj Kumar Jadaun
Aligarh News:-जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ थाना चण्डौस क्षेत्र में पैदल गश्त किया प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान एसएसपी ने कस्बा चण्डौस के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों, मुख्य चौराहों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही आमजन से सतर्क एवं सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा।कि अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य मार्गों, बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर पैदल गश्त की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी गभाना महेश कुमार सहित थाना चण्डौस पुलिस एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।


