Aligarh News : एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना चण्डौस का किया वार्षिक निरीक्षण

Aligarh News:-एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना चण्डौस का वार्षिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था और व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Lakshman Singh Raghav
Published on: 14 May 2026 8:09 PM IST (Updated on: 14 May 2026 8:51 PM IST)
Aligarh News : एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना चण्डौस का किया वार्षिक निरीक्षण
X

Aligarh News:-जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा गुरुवार को थाना चण्डौस का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रों के रखरखाव, बैरक तथा अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बनी रहे। इसके साथ ही शस्त्रों के रखरखाव एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा। कि आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए, जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी गभाना महेश कुमार सहित थाना चण्डौस के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story