Aligarh News: एसएसपी ने सुनीं 113 शिकायतें, अफसरों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Aligarh News: जनसुनवाई में भूमि विवाद, धोखाधड़ी और अन्य मामलों की सुनवाई, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने निष्पक्ष कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 3 Aug 2026 9:47 PM IST
Aligarh News: एसएसपी ने सुनीं 113 शिकायतें, अफसरों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
X

Aligarh News

Aligarh News: पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ के साथ आमजन की समस्याएं सुनीं और प्रत्येक प्रकरण के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी, कब्जा, महिला उत्पीड़न तथा अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने जनसुनवाई के दौरान कुल 113 शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समय पर कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील मामलों में तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। और आमजन को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस कार्यालय में पूरे समय शिकायतकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिससे उन्हें निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद जगी।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त किए और संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

पुलिस प्रशासन: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी 113 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story