Aligarh News: कंधे पर कांवड़, साथ में पत्नी... SSP नीरज कुमार जादौन का ‘भोले भक्ति’ वाला अंदाज!

Aligarh News: अलीगढ़ SSP नीरज कुमार जादौन कंधे पर कांवड़ लेकर पत्नी के साथ भगवान भोलेनाथ की भक्ति में नजर आए। उनका भक्तिमय अंदाज चर्चा में रहा।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 11 Aug 2026 6:36 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एसएसपी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वर्दी में कानून-व्यवस्था की कमान संभालने वाले एसएसपी नीरज कुमार जादौन इस बार कंधे पर कांवड़ उठाए भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी दिखाई दे रही हैं।

वायरल वीडियो में एसएसपी नीरज कुमार जादौन कांवड़ लेकर चलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ खेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते दिखाई देते हैं। पति-पत्नी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। एसएसपी का यह धार्मिक अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग एसएसपी के इस अंदाज की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी को आमतौर पर वर्दी में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हुए देखा जाता है, लेकिन वायरल वीडियो में उनका भक्ति भाव लोगों को अलग ही तस्वीर दिखा रहा है। कंधे पर कांवड़ और साथ में पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करते एसएसपी की तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

बताया जा रहा है। कि वायरल वीडियो सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान अलीगढ़ के प्रसिद्ध खेरेश्वर महादेव मंदिर का है। सावन के दौरान खेरेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचते हैं और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इसी धार्मिक माहौल के बीच एसएसपी नीरज कुमार जादौन भी कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच एसएसपी के इस ‘भोले भक्ति’ वाले अंदाज की खूब चर्चा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुलिस अधिकारी की धार्मिक आस्था और सहज अंदाज को सामने ला रहा है। हालांकि वीडियो कब का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि वायरल वीडियो के आधार पर नहीं की गई है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story