Aligarh News: अलीगढ़ में एसएसपी ने सुनीं 94 फरियादें, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Aligarh News: अलीगढ़ में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने जनसुनवाई के दौरान 94 शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगवाने के निर्देश दिए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 12 Aug 2026 5:57 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ में एसएसपी ने सुनीं 94 फरियादें, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
X

Aligarh News

Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।जनसुनवाई में एसएसपी नीरज कुमार जादौन के साथ पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल और प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ भी मौजूद रहे। कार्यालय पहुंचे फरियादियों में महिलाएं, बुजुर्ग और दूरदराज से आए लोग शामिल थे। अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, गुमशुदगी और पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न किए जाने से संबंधित थीं।

अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने एक-एक कर सभी 94 शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनी। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों से फोन पर बात कर प्रकरण की स्थिति जानी और त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों को थाने के चक्कर न लगवाए जाएं और प्रत्येक शिकायत का आईजीआरएस की समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए।पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देश दिए गए कि जनपद के सभी थानों में आने वाले फरियादियों से शालीनता से बात की जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। वहीं, प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का रजिस्टर में अंकन कर उनकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए।

अलीगढ़ के एसपी सिटी आदित्य बंसल ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता को न्याय दिलाना भी है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।जनसुनवाई के बाद कई शिकायतकर्ता एसएसपी के इस रवैये से संतुष्ट दिखे। उनका कहना था कि सीधे उच्च अधिकारी के सामने अपनी बात रखने से उन्हें राहत मिली है।अलीगढ़ पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी समस्या के लिए वे सीधे पुलिस कार्यालय आकर या जनशिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story