Aligarh News: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, घर में घुसकर फरसे से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Aligarh News: अलीगढ़ के टप्पल में नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर फरसे से हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 8 Aug 2026 5:03 PM IST
Aligarh News: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, घर में घुसकर फरसे से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
X

Aligarh News

Aligarh News: टप्पल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दो लोगों ने एक राय होकर वादिया और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर सिर पर फरसे से हमला कर दिया। मामले में टप्पल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में वादिया की तहरीर पर मु0अ0सं0 451/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 74, 76, 333, 115(2), 352, 351(2), 109(1) बीएनएस तथा धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।वादिया ने आरोप लगाया कि अभियुक्तों ने एक राय होकर उसके और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि मामला यहीं नहीं रुका। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर हमला किया और सिर पर फरसा मार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद टप्पल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित दोनों अभियुक्तों कुंवरपाल उर्फ कुमरपाल पुत्र दानसहाय तथा लालचंद पुत्र दानसहाय, निवासी ग्राम किशनपुर, थाना टप्पल, जनपद अलीगढ़, को थाना क्षेत्र टप्पल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।अलीगढ़ पुलिस के अनुसार, मामले में विवेचना एवं अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अशोक कुमार तथा कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।अलीगढ़ पुलिस की कार्रवाई के बाद छेड़छाड़, मारपीट और हमले के आरोप में दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story