Aligarh News: टैम्पो चोरी गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार, तीन टैम्पो बरामद

Aligarh News: हरदुआगंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के तीन टैम्पो बरामद किए, एसएसपी ने पुलिस टीम की सराहना की।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 16 Aug 2026 7:27 PM IST
Tampo theft gang exposed, two arrested
X

टैम्पो चोरी गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार, तीन टैम्पो बरामद (Photo- Newstrack)

Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन व मार्गदर्शन में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हरदुआगंज थाना प्रभारी ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टैम्पो चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 3 चोरी के टैम्पो बरामद किए हैं।

टेम्पो चोर गैंग का हुआ खुलासा

थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ के अनुसार 15.08.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा वादी का टैम्पो रजि0 नं0 UP81CT7041 चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना हरदुआगंज में मु0अ0सं0 357/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र हरदुआगंज से गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक उर्फ दीपा पुत्र रमेश निवासी छीतर कॉलोनी, गली नं0 01, थाना क्वार्सी और विनित पुत्र हरिओम निवासी दुर्गा नगर, जाहरवीर मंदिर के पास, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई।

पूछताछ में दोनों ने कई जगहों से टैम्पो चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया टैम्पो UP81CT7041 के साथ-साथ दो अन्य टैम्पो भी बरामद किए गए। ये दोनों टैम्पो थाना महुआखेड़ा और थाना गांधीपार्क क्षेत्र से चोरी किए गए थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पेशेवर चोर हैं। दीपक उर्फ दीपा और विनित दोनों के खिलाफ अलीगढ़ के हरदुआगंज, महुआखेड़ा, क्वार्सी और गांधीपार्क थानों में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत 5-5 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 2500 रुपये नकद, 1 लोहे की आरी, 1 पाना और 1 चाबी भी बरामद की है।

एसएसपी पुलिस टीम को दी शाबाशी

अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने इस सफलता पर पुलिस टीम को शाबाशी दी है। उन्होंने कहा कि जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। गिरोह के अन्य फरार साथी की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़, उ0नि0 जितेन्द्र राणा, हे0कां0 नीरज कुमार, हे0कां0 देवेन्द्र सिंह, कां0 दीपक कुमार व कां0 अभिषेक त्यागी शामिल रहे।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story