Aligarh News: "तिरंगा रैली में ही हो गई चूक! ट्रैक्टर पर उल्टा लहराया राष्ट्रीय ध्वज, वीडियो वायरल"

Aligarh News: तिरंगा रैली के दौरान ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लहराने का वीडियो वायरल हुआ। घटना को लेकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 14 Aug 2026 1:41 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले देशभक्ति का जज्बा दिखाने निकली एक तिरंगा रैली खुद ही सवालों के घेरे में आ गई है। जनपद अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र में किसान नेताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा लगाया हुआ दिखाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रैली में सैकड़ों की संख्या में किसान नेता ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के साथ शामिल हुए थे। देशभक्ति के नारों के बीच पूरी रैली निकाली गई, लेकिन किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि एक ट्रैक्टर पर लगा तिरंगा उल्टा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। कि केसरिया रंग नीचे और हरा रंग ऊपर है, जो ध्वज संहिता 2002 का सीधा उल्लंघन है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि रैली का मकसद सम्मान बढ़ाना था, लेकिन लापरवाही के कारण उल्टा संदेश चला गया। कुछ लोगों ने किसान नेताओं से माफी की मांग भी की है।

राष्ट्रध्वज सम्मान और एकता का प्रतीक है। ध्वज संहिता के अनुसार तिरंगे को हमेशा सम्मान के साथ, सही क्रम में फहराना अनिवार्य है। केसरिया सबसे ऊपर, बीच में सफेद और अशोक चक्र, और सबसे नीचे हरा रंग होना चाहिए। जरा सी गलती भी देश की भावनाओं को आहत कर सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि रैली के दौरान उत्साह में नियमों की अनदेखी हो गई। आयोजकों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है। कि वीडियो संज्ञान में है। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है। तो उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर यह याद दिला दिया है। कि देशभक्ति दिखाने के साथ-साथ प्रतीकों के सम्मान का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकली रैली की इस चूक ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story