Aligarh News: बस में बैठे TVS शोरूम के मालिक की बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर की हत्या

Aligarh News: अलीगढ़ में बस में बैठे TVS शोरूम मालिक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने पैसों के लेनदेन और ब्लैकमेलिंग को लेकर दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 27 Sept 2025 9:16 AM IST
Aligarh News: बस में बैठे TVS शोरूम के मालिक की बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर की हत्या
X

Aligarh News

Aligarh News: थाना रोरावर क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बस में बैठे टीवीएस शोरूम के मालिक को गोली मार दी। यह वारदात उस समय हुई जब मृतक अपने पिता के साथ अलीगढ़ से जनपद हाथरस के कस्बा सिकंदराराऊ जाने के लिए बस में बैठा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी, इलाका थाना अध्यक्ष और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में शोरूम मालिक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता ने दो लोगों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों आरोपी उससे पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद करते थे और उसे काफी समय से ब्लैकमेल कर रहे थे। उन्होंने इन्हीं दोनों को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया।पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, पुलिस पीड़ित परिजनों से तहरीर लेकर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना थाना रोरावर क्षेत्र के खैरेश्वर चौराहे की है। मृतक अभिषेक गुप्ता अपने पिता और चचेरे भाई जीतू के साथ सिकंदराराऊ जाने के लिए बस में चढ़ रहा था, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फील्ड यूनिट ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story