Aligarh News: रिश्वत का VIDEO वायरल! जमीन की रिपोर्ट के नाम पर वसूली का दावा, जांच की मांग

Aligarh News: अलीगढ़ में जमीन की रिपोर्ट लगाने के नाम पर कथित रिश्वत लेने का दावा करने वाला वीडियो वायरल, दावों की पुष्टि नहीं, निष्पक्ष जांच की उठी मांग।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 July 2026 8:22 PM IST
Aligarh News: रिश्वत का VIDEO वायरल! जमीन की रिपोर्ट के नाम पर वसूली का दावा, जांच की मांग
X

Aligarh News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पर भूमि संबंधी रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये लेने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दावा किया जा रहा है। कि यह मामला तहसील कोल के विकासखंड अकराबाद क्षेत्र से जुड़ा है। और पिता की मृत्यु के बाद बेटों के नाम भूमि संबंधी रिपोर्ट लगाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत ली गई।

वायरल दावों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति एक लेखपाल बताया जा रहा है। तथा रुपये लेने की घटना अकराबाद थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है। कि रुपये देने वाला व्यक्ति धबी गांव का निवासी है। हालांकि इन सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। यदि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं, तो यह मामला राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है। वहीं, लोग मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण सूचना: न्यूज़ ट्रैक अपना भारत मीडिया इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान, उसके लेखपाल होने के दावे, वीडियो की प्रामाणिकता, घटना के स्थान अथवा वीडियो में किए जा रहे किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है। यह समाचार केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। संबंधित तथ्यों की पुष्टि सक्षम प्रशासनिक जांच के बाद ही संभव होगी।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story