Aligarh News: अलीगढ़ में भीषण गर्मी का असर, आंगनबाड़ी बच्चों का अवकाश

Aligarh News: अलीगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए 3 से 6 साल तक के बच्चों की आंगनबाड़ी छुट्टी घोषित, पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

Gaurav kushwaha
Published on: 21 May 2026 9:10 PM IST
Heat wave affects Aligarh, Anganbari children resting
X

अलीगढ़ में भीषण गर्मी का असर, आंगनबाड़ी बच्चों का अवकाश (Photo- Newstrack)

Aligarh News: भीषण गर्मी को देखते हुए। जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर यह तय किया गया है कि 22 मई शुक्रवार से जब तक जिले के प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे। तब तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का भी अवकाश रहेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने जानकारी देते हुए बताया। कि अत्यधिक गर्मी के चलते बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। ताकि छोटे बच्चों को तेज धूप और बढ़ते तापमान से बचाया जा सके।

आंगनबाड़ी केंद्रों गतिविधियां जारी रहेंगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हालांकि, बच्चों के लिए। अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित होने वाली अन्य सभी योजनाएं और गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।

इनमें ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, सामुदायिक आधारित गतिविधियां, पोषाहार वितरण, गृह भ्रमण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) सहित अन्य आवश्यक कार्य नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की उपस्थिति अस्थायी रूप से स्थगित की गई है।

लेकिन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं और पोषण संबंधी योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।जिला प्रशासन के इस फैसले को भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story