TRENDING TAGS :
Aligarh News: लूट का खुलासा, अतरौली पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
Aligarh News: अतरौली पुलिस ने जुलाई की लूट का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल, नकदी, तमंचा-कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।
लूट का खुलासा, अतरौली पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा (Photo- Newstrack)
Aligarh News: अतरौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, एक तमंचा मय जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार घटना 1 जुलाई 2026 की है। वादी से अभियुक्तों ने मोबाइल फोन और 8,000 रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में थाना अतरौली में मुकदमा अपराध संख्या 358/2026 धारा 119(2)/304(2)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
रविवार 30 अगस्त को थाना अतरौली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चारों अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से ही धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. रोहित पुत्र खमानी सिंह, 2. शनि पुत्र नत्थू, 3. सोनू पुत्र धर्मवीर, 4. धर्मेन्द्र पुत्र सुनहरी के रूप में हुई है। चारों अभियुक्त ग्राम मेमड़ी थाना गोंडा जनपद अलीगढ़ के रहने वाले हैं।
पुलिस ने इनके पास से लूट का मोबाइल फोन, लूट के 1100 रुपये, एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP81EA7128 है, बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 309(4)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। और तमंचा बरामद होने पर 3/25 आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवदीप सोम, उप निरीक्षक विवेक सैंगर, कांस्टेबल मोहित कुमार, विजय बालियान, दीपक कुमार और विशाल तालियान शामिल रहे। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
अतरौली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।


