TRENDING TAGS :
Aligarh News: आवारापन-2 के बाद चले लात-घूंसे, पार्किंग कर्मियों के साथ युवकों की झड़प
Aligarh News: अलीगढ़ में फिल्म शो के बाद पार्किंग शुल्क को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। वीडियो वायरल होने पर देहली गेट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और प्रबंधन से पूछताछ जारी है।
आवारापन-2 के बाद चले लात-घूंसे, पार्किंग कर्मियों के साथ युवकों की झड़प (Photo- Newstrack)
Aligarh News: जनपद के देहली गेट थाना क्षेत्र में एक सिनेमा हॉल के बाहर फिल्म देखने का मजा उस वक्त किरकिरा हो गया जब पार्किंग के रुपए को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला "आवारापन-2" फिल्म के शो के बाद का है।
जानकारी के मुताबिक देहली गेट इलाके के एक सिनेमा हॉल में "आवारापन-2" का रात का शो चल रहा था। शो खत्म होते ही दर्शक अपनी बाइक और कार लेकर पार्किंग से निकलने लगे। इसी दौरान फिल्म देखने आए कुछ युवकों और सिनेमा हॉल के पार्किंग कर्मियों के बीच पार्किंग शुल्क को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
पार्किंग कर्मियों ने युवकों को पीटा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। पार्किंग कर्मियों ने युवकों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया, तो जवाब में युवकों ने भी हाथापाई की। कुछ देर तक सिनेमा हॉल का कैंपस रणक्षेत्र बना रहा। आसपास खड़े लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला तब शांत हुआ जब हॉल की सिक्योरिटी और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी दर्शक ने मोबाइल में बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्किंग में लात-घूंसे चलते साफ देखे जा सकते हैं। और लोग "मारो-मारो" की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।
अलीगढ़ पुलिस के अनुसार अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। देहली गेट पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। और सिनेमा हॉल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन पार्किंग के चंद रुपयों ने जिस तरह माहौल बिगाड़ा उससे दर्शकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है। कि मनोरंजन के लिए गए थे, मारपीट देखकर लौटना पड़ा। पुलिस ने चेतावनी दी है। कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


