Aligarh News: अलीगढ़ में B.Ed परीक्षा को लेकर सख्ती, फोटोकॉपी दुकानें रहेंगी बंद

Aligarh News: अलीगढ़ में 31 मई 2026 को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। 13 परीक्षा केंद्रों पर 6460 परीक्षार्थी शामिल होंगे, सीसीटीवी, पुलिस बल और स्ट्रॉन्ग रूम की विशेष व्यवस्था की गई है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 29 May 2026 7:04 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ में B.Ed परीक्षा को लेकर सख्ती, फोटोकॉपी दुकानें रहेंगी बंद
X

Aligarh News: 29 मई 2026: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसको लेकर गुरुवार को कलैक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया। कि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी युक्त स्ट्रॉन्ग रूम बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों के कोषागार से निर्गमन और वापसी की प्रक्रिया तय समय और सुरक्षा मानकों के अनुसार पूरी कराई जाएगी।

अलीगढ जिले में बीएड परीक्षा 31 मई को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी। नगर क्षेत्र के 13 केंद्रों पर कुल 6460 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में लगातार भ्रमणशील रहकर केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों से समन्वय बनाए रखेंगे।

बैठक में नगर निगम, स्वास्थ्य, अग्निशमन, विद्युत, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए। केंद्रों पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को कहा गया ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। किसी भी शिकायत या आपात स्थिति पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अलीगढ एडीएम नगर ने कहा। कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होगा। नकल या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र: एएमयू गर्ल्स स्कूल ब्लॉक ए और बी, बालूलाल जैन इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, एएमयू एबीके बॉयज, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एएमयू ब्लॉक ए और बी, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय एकेडमिक ब्लॉक 01, एएमयू सिटी स्कूल, एसटीएस स्कूल मिंटो सर्किल, सैय्यद हामिद सीनियर सेकेंड्री स्कूल और सीनियर सेकेंड्री स्कूल गर्ल्स एएमयू को केंद्र बनाया गया है।

Harsh Sharma

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story