Aligarh News: अलीगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, कंट्रोल रूम से डिजिटल मॉनिटरिंग शुरू

Aligarh News: अलीगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज। कंट्रोल रूम से डिजिटल मॉनिटरिंग, हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन सिस्टम से कार्य की निगरानी होगी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 18 May 2026 5:05 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: जनगणना-2027 के पहले चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में मंदिर के पास विशेष “जनगणना सेल” कंट्रोल रूम स्थापित कर उसे सक्रिय कर दिया गया है, जहां से पूरे जनगणना कार्य की डिजिटल मॉनिटरिंग की जाएगी।

जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी ए.के. दीक्षित को जनगणना सेल का प्रभारी अधिकारी नामित किया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से जनगणना कार्य से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा आमजन, कर्मचारियों और अधिकारियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 0571-2400701, मोबाइल नंबर 8171496081 तथा ई-मेल आईडी cencuscellaligarh@gmail.com जारी की गई है। इन माध्यमों से जनगणना से संबंधित जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकेगी।

जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि 22 मई से 20 जून तक प्रतिदिन CMMS पोर्टल (Census.gov.in) के माध्यम से जनगणना कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर पूर्वाह्न और अपराह्न में समीक्षा के लिए प्रस्तुत की जाएगी। इससे कार्य की रोजाना निगरानी सुनिश्चित होगी और पारदर्शिता बनी रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के सभी कार्य डिजिटल माध्यम से प्रभावी ढंग से और निर्धारित समय सीमा से पहले पूरे किए जाएं, जिससे अलीगढ़ प्रदेश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हो सके।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story