Aligarh News: ऑपरेशन स्माइल में 13 साल का छात्र सकुशल बरामद

Aligarh News: छर्रा पुलिस ने बिजली घर के पास से लापता छात्र को तलाशकर परिजनों को सौंपा, एसआई जितेन्द्र सिंह और कांस्टेबल ललित कुमार की टीम ने दिखाई तत्परता।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 6 Oct 2026 6:43 PM IST
13-year-old student recovered in Operation Smile
X

ऑपरेशन स्माइल में 13 साल का छात्र सकुशल बरामद (Photo- Newstrack)

Aligarh News: पुलिस का ऑपरेशन स्माइल एक बार फिर मिसाल बन गया है। थाना छर्रा पुलिस ने गुम हुए 13 वर्षीय बालक को महज कुछ घंटों में तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर जो मुस्कान लौटी, उसकी कीमत कोई नहीं लगा सकता। परिजनों ने अलीगढ़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

क्या था मामला?

दिनांक 05.10.2026 को थाना छर्रा क्षेत्र के एक आवेदक ने पुलिस को सूचना दी कि उसका 13 वर्षीय पुत्र जो ग्रीन वैली स्कूल, थाना छर्रा में पढ़ता है, स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश करने पर भी बच्चा नहीं मिला तो घबराए परिजन थाने पहुंचे। सूचना मिलते ही थाना छर्रा पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।

एसएसपी के निर्देश पर बना ऑपरेशन स्माइल प्लान

अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा बच्चों की तलाश, शीघ्र बरामदगी और रास्ता भटके बच्चों को परिजनों से मिलाने के लिए ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में छर्रा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एक टीम का गठन किया।

ऐसे मिला बच्चा

पुलिस टीम ने आसपास की गली-मोहल्लों में बच्चे की तलाश शुरू की। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया गया और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम की कड़ी मेहनत और अथक प्रयास के बाद आखिरकार गुमशुदा बालक को बिजली घर, कस्बा छर्रा के पास अकेले घूमते हुए सकुशल तलाश कर लिया गया। बच्चा रास्ता भटक गया था और डरा-सहमा था।

पुलिस ने बच्चे से प्यार से पूछताछ कर उसका नाम-पता कंफर्म किया और तुरंत उसके पिता को थाने बुलाया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चे को उसके पिताजी के सुपुर्द कर दिया गया।

इस सराहनीय कार्य को करने वाली टीम में उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह और कांस्टेबल ललित कुमार शामिल रहे। अलीगढ़ पुलिस की इस मानवीय कार्रवाई की पूरे कस्बे में चर्चा हो रही है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story