Aligarh News: डीडीयू अस्पताल प्रदर्शनी में एयरपोर्ट से हैबीटेट सेंटर तक विकास की झलक

Aligarh News: अलीगढ़ के डीडीयू अस्पताल में आयोजित प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनी में एयरपोर्ट से लेकर हैबीटेट सेंटर तक जनपद के विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 18 Jun 2026 6:09 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: 18 जून केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित चित्र प्रदर्शनी गुरुवार को लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही। रामघाट रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस भव्य प्रदर्शनी में संस्कृति, विरासत, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जीवंत झलक देखने को मिली।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा आम नागरिकों ने पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं उपलब्धियों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर और अलीगढ़ एयरपोर्ट की तस्वीरें लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। आगंतुकों ने कहा कि इन परियोजनाओं ने अलीगढ़ की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। और आम जनता को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त किया है।

प्रदर्शनी स्थल पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, लोकहित कार्यक्रमों और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोग रुचि के साथ प्रदर्शनी का भ्रमण करते रहे। कई आगंतुकों ने इसे विकास यात्रा का सजीव दस्तावेज बताया।

अलीगढ सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे 15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक दलों द्वारा भी प्रचार सामग्री के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर बीईओ धनीपुर वीरेश कुमार सिंह, बीईओ लोधा सुबोध कुमार पाठक सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story