TRENDING TAGS :
Aligarh News: एक रेडियोलॉजिस्ट, हजारों मरीज, डीडीयू अस्पताल में रोज हो रहे 80 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड
Aligarh News: अलीगढ़ के डीडीयू अस्पताल में रोज 1500 से 2000 मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं, एक रेडियोलॉजिस्ट के बावजूद प्रतिदिन 65 से 90 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
एक रेडियोलॉजिस्ट, हजारों मरीज, डीडीयू अस्पताल में रोज हो रहे 80 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड (Photo- Social Media)
Aligarh News: मरीजों की बढ़ती भीड़ और सीमित संसाधनों के बीच अलीगढ़ जनपद के पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है। अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से 2000 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जबकि रेडियोलॉजी विभाग में फिलहाल केवल एक रेडियोलॉजिस्ट तैनात है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन के अनुसार रोजाना औसतन 65 से 90 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार माथुर ने बताया कि गंभीर, आपातकालीन, भर्ती मरीजों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर उसी दिन अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे इलाज में देरी न हो।
वहीं सामान्य मरीजों को उनकी चिकित्सीय जरूरत के अनुसार जांच की तिथि दी जा रही है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित हो रही है। बीते एक सप्ताह के आंकड़ों के मुताबिक 18 जून को 84, 17 जून को 80, 16 जून को 70, 15 जून को 78, 13 जून को 85, 12 जून को 89 और 11 जून को 73 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए।
अलीगढ़ अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सीमित मानव संसाधनों के बावजूद मरीजों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्राथमिकता व्यवस्था अपनाई जा रही है। अलीगढ अस्पताल का दावा है कि बढ़ते मरीज भार के बीच भी स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार बनाए रखने की कोशिश जारी है।


